छत्तीसगढ़ पिछड़ी जाति वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वे की क्वांटिफाइबल डाटा
फरवरी 2024 के छत्तीसगढ़ विधानसभा के भाजपा सरकार के बजट सत्र पश्चात् चल रहे विधानसभा सत्र में प्रश्न उत्तर के दौरान विधायक अजय चंद्राकर द्वारा किए गए प्रश्न पर पूर्ववर्ती सरकार कांग्रेस सरकार द्वारा जातिगत सर्वे का डाटा के सम्बन्ध में जानकारी मांगी गई। जानकारी के अनुसार तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर 11 सितंबर 2019 को क्वांटिफिएबल डाटा आयोग का गठन किया गया था।
आयोग का उद्देश्य -
इस आयोग के अध्यक्ष बिलासपुर जिला एवं सेशन जज पद से सेवानिवृत छबिलाल पटेल को बनाया गया था। इस आयोग का उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य की जनसंख्या के "अन्य पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों" का सर्वेक्षण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करना था आयोग द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति कर सर्वे कराया गया।
आयोग द्वारा सर्वे का रिपोर्ट -
सर्वे के बाद आयोग ने 21 नवंबर 2022 को सरकार को अपना रिपोर्ट सौंप थी लेकिन सरकार ने यह रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं किया। जबकि इसी डाटा के माध्यम से अनेक बिल पेश किया गया इसी सर्वे के आधार पर विधानसभा में आरक्षण बिल भी प्रस्तुत किया था। सरकार बदलने के साथ ही यह डाटा इंटरनेट मीडिया पर लीक हो गया है।
सर्वे में किस जाति की आबादी अधिक है -
सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक पिछड़ा वर्ग में अलग-अलग 95 जातियां हैं जिसमें सबसे बड़ी आबादी के रूप में साहू समाज की है इनकी संख्या 30 लाख से ऊपर है मुख्य रूप से इसमें अलग-अलग जातियों की डाटा सार्वजनिक हुआ है। हालांकि यह इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित है इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी विधान सभा में यह चर्चा चली है तब इसमें कुछ ना कुछ सच्चाई तो होगी।
क्वांटिफाइबल डाटा क्या है?
(quantifiable) क्वांटिफाइबल अर्थात् परिमाण निर्धारित करने योग्य। हम कह सकते हैं कि अन्य पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वे रिपोर्ट डेटा लीक हुई है वह परिमाणात्मक हो सकता है जो इस प्रकार है-
| क्र. | जाति | आबादी | प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 1. | साहू, तेली | 30,05,661 | 24.03 |
| 2. | यादव, राउत | 22,67,500 | 18.12 |
| 3. | ढीमर-केंवट | 11,91,818 | 9.52 |
| 4. | मरार -पटेल | 8,98,628 | 7.18 |
| 5. | कुर्मी -चन्द्रनाहू | 8,37,225 | 6.69 |
| 6. | पनिका | 4,02,894 | 3.22 |
| 7. | कलार-जायसवाल | 3,91,176 | 3.12 |
| 8. | मुस्लिम धर्मावलम्बी वर्ग समूह | 3,81,323 | 3.04 |
| 9. | कोष्टा- देवांगन | 3,20,033 | 2.55 |
| 10. | धोबी, रजक | 31,695 | 2.53 |

No comments:
Post a Comment
Thanks for feedback